रायपुर। चुनाव आयोग ने दो जिलों के कलेक्टर और 3 जिलों के SP को हटाने के बाद नए कलेक्टर और SP की नियुक्ति कर दी है। जिसके अनुसार बिलासपुर में अवनीश शरण, रायगढ़ कार्तिकेय गोयल कलेक्टर होंगे। इसी तरह मोहित गर्ग राजनांदगाव, रामगोपाल गर्ग दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला कोरबा के एसपी होंगे। अर्चना झा को बिलासपुर और अभिषेक झा को दुर्ग का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जबकि इफ्फत आरा को खाद्य विभाग का विशेष सचिव के साथ मार्कफेड, नॉन के एमडी की जिम्मेदारी दी गई है।
गौरतलब है की आचार संहिता लगने के तीसरे दिन निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के दो कलेक्टरों और तीन पुलिस अधीक्षकों को हटा दिया था। हटाए जाने वाले कलेक्टरों में बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा शामिल थे जबकि पुलिस अधीक्षकों में दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, कोरबा एसपी उदय किरण और राजनादगांव के एसपी अभिषेक मीणा शामिल थे। इसके अलावा बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को भी हटाया गया था। चुनाव आयोग ने खाद्य विभाग के विशेष सचिव और मार्कफेड, नॉन के एमडी मनोज सोनी हो भी हटा दिया था।
हटाए गए इन अफसरों के स्थान पर नई पदस्थापना के लिए आयोग ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से पैनल मांगा था। इसके बाद प्रदेश से भेजे गए पैनल के आधार पर आयोग ने आज नए अफसरों की नियुक्ति आदेश जारी किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 11, 2026स्ट्रीट पोल लगाते समय बड़ा हादसा, 5 मजदूर करंट से झुलसे, सामने आई ठकेदार की गंभीर लापरवाही
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
