बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयीन वॉलीबॉल पुरुष प्रतियोगिता जोन 3 अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर की वॉलीबॉल पुरुष टीम प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपना जीत का अभियान जारी रखे हुए है।
जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई निर्देशन अनुसार चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर की मेजबानी में 14 अक्टूबर 2023 को जोन 3 बिलासपुर अंतर्गत अंतर महाविद्यालयीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे समस्त संबंधित संस्थानों की भागीदारी रही है।
इस स्पर्धा में महाविद्यालय की वॉलीबॉल पुरुष टीम ने भाग लेते हुए फाइनल प्रतियोगिता में जेके कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी को हराकर पूर्व वर्षों की भाती अपना विजय अभियान जारी रखते हुए पुनः इस वर्ष भी प्रथम स्थान प्राप्त किये है।
छात्रों की टीम में दिनेश कुमार रजवाड़े, संदीप यादव, मिथलेश रावटे, मंगलेश्वर सिंह, प्रियांशु आनंद, नीरज कुमार, ऋषभ कुमार तथा पियूष ठाकुर शामिल रहे है। यह परिणाम छात्रों की पूर्ण मेहनत, उनके जोश एव टीम भावना का कुशल परिचय देता है।
संस्था के प्राचार्य डॉ बी एस चावला के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाविद्यालय की विभिन्न प्रतियोगी टीमों ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन दिखा रहे हैं।
छात्रों की इस जीत पर संस्था के प्राचार्य डॉ बी एस चावला एवम जोन 3 समन्वयक ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रों को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
छात्रों की इस गरिमामय जीत हेतु टीम मैनेजर श्री मुन्ना लाल मरकाम, संस्था के खेल विभाग का पूर्ण सहयोग रहा है एवम पूरे महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 11, 2026स्ट्रीट पोल लगाते समय बड़ा हादसा, 5 मजदूर करंट से झुलसे, सामने आई ठकेदार की गंभीर लापरवाही
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
