बिलासपुर। पुलिया ने मंगलवार को दो अलग अलग लोगों से 7 किलो चांदी के पायल और 7 लाख रुपए नगद जब्त किया है। लेकिन पुलिस ने जो जानकारी दी है उसमे उन व्यक्तियों के नाम नही बताया है जिससे रकम और चांदी के पायल जब्त किए है।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। आज सरकंडा पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 7 किलो चांदी के पायल जब्त किया है, जिसकी कीमत 5 लाख रुपए बताया जा रहा है। जेवर के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके अलावा 7 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस वाहनों की लगातार चेकिंग कर रही है। सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा, काली मंदिर के पास आकस्मिक चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 7 लाख रुपए नगद बरामद किया गया। रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर पैसे को विधिवत जब्त किया गया।
वहीं सरकंडा थाना क्षेत्र के टेली फोन एक्सचेंज रोड,राज किशोर नगर मे आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया था थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 7 किलो चांदी कीमत 5 लाख रुपये के चांदी के पायल तथा अन्य जेवरात मिला है जिसके संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर सभी चाँदी के जेवरात जिनकी कुल कीमत करीबन 05 लाख है को विधिवत जप्त किया गया है थाना सरकंडा क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी। पुलिस लगातार जब्ती बना रही है लेकिन आरोपियों के नाम गोपनीय रखे जा रहे है। इससे लोगों में भ्रम की स्थिति निर्मित हो रही है। लोग इन जब्तियों को संदेह के नजर से देख रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
