बिलासपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण एवं एसपी संतोष कुमार सिंह ने रात में दौरा कर विधानसभा चुनाव के लिए कोनी और सकरी में बनाये गये जांच नाके में तैनात एसएसटी दल के कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क पर उतरकर स्वयं आधा दर्जन वाहनों की जांच की। मंगला चौक एवं तिफरा चौक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विशेषकर अन्य जिलों के पासिंग वाहनों की सघन जांच करने कहा। जांच के दौरान आवागमन बाधित नहीं न हो इसके लिए वाहनों को किनारे खड़ी करके जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत भी उनके साथ में मौजूद थे। उन्होंने संधारित पंजी की जांच की। जांच किए जा रहे सभी वाहनों का रिकार्ड दर्ज करने को कहा। स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में 19 स्थैतिक निगरानी दल और 19 फ्लाइंग स्क्वाड टीम तैनात हैं। चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए कैश, शराब, अन्य सामग्री की जब्ती इन टीमों द्वारा की जा रही है। कलेक्टर-एसपी रायपुर रोड स्थित भोजपुरी टोल नाके भी पहुंचे। कलेक्टर ने एसएसटी टीमों में और मैनपावर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कोटवारों की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
