बिलासपुर। पुलिस ने बिलासपुर की महिला से 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनो आरोपी दिल्ली द्वारका के रहने वाले है। आरोपियों में महिला के मोबाईल में मेसेज करके पहले जान पहचान बढ़ाया फिर ठगी को अंजाम दिया। आरोपीयो के कब्जे से 10 हजार रू नगदी रकम, 01 नग लैपटॉप, 05 नग एन्ड्रायड मोबाईल फोन, 06 नग एक्टिव सिम, 05 बैंक खातो का पासबुक, 05 नग ए.टी.एम. कार्ड किया गया बरामद।
मिली जानकारी के अनुसार अमेरी उसलापुर निवासी कविता विश्वकर्मा ने सकरी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की 06 अगस्त 2023 को मोबाईल धारक $447833885923 ने मैसेज करके जान पहचान बढाया फिर बिलासपुर में अस्पताल खोलने का झांसा देकर प्रार्थीया से 09 अगस्त से 26 अगस्त के मध्य कुल राशि 20,18,550/- रूपये अलग-अलग बैंक खातों में स्थानातरित कराया और ठगी की। शिकायत के बाद थाने और साइबर सेल के साथ एक टीम का गठन किया गया और जांच शुरू की गई। रेंज सायबर थाना एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच के बाद बैंक खातो की जानकारी लेकर संदिग्ध व्यक्तियो की जानकारी एकत्र की गई। जांच के दौरान पता चला कि प्रकरण के आरोपी द्वारका दिल्ली से संबंधित है। तब 02 टीम तैयार कर दिल्ली रवाना किया गया, जो दिल्ली में करीब 01 सप्ताह रुककर साबूत एकत्रित किया। इसके बाद संबंधीत व्यक्तियो की पहचानकर 03 आरोपी जिसमें 02 महिला और 01 पुरुष आरोपी रवि गौतम को गिरफ्तार किया गया। तीनो ने मिलकर स्वयं को कस्टम अधिकारी बताया और प्रार्थीया से विभिन्न बैंक खातो में पैसा जमा करा के धोखाधड़ी की। आरोपीयो के कब्जे से 10 हजार रू नगद रकम, 01 नग लैपटॉप, 05 नग एन्ड्रायड मोबाईल फोन, 06 नग एक्टिव सिम, 05 बैंक खातो का पासबुक, 05 नग ए.टी.एम. कार्ड आदि बरामद किया गया। साथ ही प्रकरण से संबंधीत संलिप्त बैंक खातो में जमा करीब 30 लाख रू को होल्ड कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारिका दिल्ली से 20.10.2023 तक ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया है। अन्य आरोपीयों की पतासाजी हेतु टीम दीगर प्रांत में कैप्म किये हुए हैं।
00 नाम गिरफ्तार आरोपी
01. रवि पिता रामसिंह गौतम उम्र 23 साल सा. उत्तम नगर बिन्दापुर थाना बिन्दापुर जिला द्वारिका पष्चिम दिल्ली।
2. हरप्रीत कौर पिता दिलीप सिंह 34 वर्ष, शिव विहार थाना निहाल विहार पश्चिम दिल्ली
3. सिमरन उर्फ समझना पिता विष्णु राय उम्र 28 वर्ष निवासी शिव विहार थाना निहाल विहार जिला द्वारिका पश्चिम दिल्ली
विशेष योगदान –
निरीक्षक रजनीष सिंह, उप निरी. प्रभाकर तिवारी, अजय वारे, सउनि सुरेष पाठक आरक्षक मुकेष वर्मा, तदबीर पोर्ते, बोधुराम कुम्हार, दीपक कौषिक का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
