बिलासपुर। हत्या करने की नियत से गर्दन पर चाकू से वार करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने चंद घण्टो में हो गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले से प्रार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरूनानक चौक निवासी रजक शंकर पिता दुलारा शंकर उम्र 28 वर्ष ने सिटी कोतवाली में 23.10.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी विजय नरेश उर्फ चप्पू सोनकर पुरानी रंजीश को लेकर मां बहन की गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे चाकू से उसकेे गर्दन में मार दिया, जिससे खून निकलने लगा। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 484/2023 धारा 506,307 भादवि पंजीबद्ध कर मामले कि जांच शुरू की गई। मामले में नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू के नेतृत्व में आरोपी विजय नरेश उर्फ चप्पू पिता उधोश्याम नरेश उम्र 32 वर्ष निवासी सतीश किराना दुकान के पास दयालबंद थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपी चप्पू सोनकर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
आरोपी:- विजय नरेश उर्फ चप्पू पिता उधोश्याम नरेश उम्र 32 वर्ष निवासी सतीश किराना स्टोर के पास दयालबंद थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर
विशेष योगदानः- निरीक्षक उत्तम साहू, सउनि गजेन्द्र शर्मा, रंजीत खाण्डे, रत्नाकर राजपूत
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
