बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में चार सीटों पर कैंडिडेट्स का एलान किया गया है। बीजेपी ने अंबिकापुर सीट से भी प्रत्याशी का एलान किया है। इस सीट पर कांग्रेस के नेता और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव भी मैदान में हैं। अंबिकापुर से बीजेपी ने राजेश अग्रवाल को मौका दिया है। वहीं बेलतरा से सुशांत शुक्ला, कसडोल धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को प्रत्याशी बनाया गया है। बेमेतरा से योगेश तिवारी का भी नाम चल रहा था। अभी हाल ही में उसने छजका छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इसी तरह जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए बेलतरा से वर्तमान विधायक रजनीश सिंह की टिकट काटकर सुशांत शुक्ला को दिया गया है। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर और 17 नवंबर को होगी। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी। इससे पहले बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में पूर्व सीएम रमन सिंह को राजनंदगांव सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा बीजेपी की लिस्ट में तीन सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। इसमें रेणुका सिंह, गोमती साय और अरूण साव का नाम शामिल है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 21 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इसके अलावा, दूसरी लिस्ट में 64, तीसरी में 1 और अब चौथी सूची में चार प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
