बिलासपुर। आबकारी विभाग बिलासपुर की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। अलग अलग गांव से 3 सौ लीटर देशी शराब और हजार किलो महुआ लाहान जब्त किया है।
विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग द्वारा अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश और आबकारी विभाग के उपायुक्त दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने 24/10/23 को तखतपुर के सोनबंधा एवं कोटा के लोकबंद छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में चार मामले बनाए गए है। इसके अलावा 304 लीटर महुआ शराब और 1020 किलोग्राम महुआ लाहान जब्त किया गया है। मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें परमेश्वर बघेल पिता भौवकापा तखतपुर थाना कोटा शामिल है। इस आरोपी से 97 लीटर महुआ शराब एवं 1020 किलोग्राम महुआ लाहान जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)क, 34(2), 59क के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इसी तरह सोनबंधा थाना कोटा में लावारिश हालत में 175 लीटर महुआ शराब तथा ग्राम लोकबंध थाना कोटा में 30 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। आब. अधि. की धारा 34 (1) (क), 34 (2) 59 (क) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। इतवारी दाहिरे पिता रेवाराम साकिन लोकबन्ध थाना कोटा से 4 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है और आब अधि. की धारा 34(1)क के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
कार्यवाही मे स.जि.आब.अधि. सुश्री कल्पना राठौर, छवि पटेल एवं आब. उपनिरीक्षक महेश राठौर, धर्मेंद्र शुक्ला, दिनेश ध्रुव एवं मुख्य आरक्षक जनकराम भगत, आरक्षक जयशंकर कमलेश, डड़सेना, अनिलपाण्डे साथ रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
