बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी गुरुवार को एक साथ नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर भव्य रैली निकाली जाएगी। इस रैली शामिल होने के लिए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व शर्मा शामिल होंगे। बाजपाई मैदान में उनकी सभा भी होगी।
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को प्रत्याशियों की चौथी और अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। इसी के साथ भाजपा का जिले के सभी सीटों के लिए प्रत्याशी तय हो गए है। जिले की सभी सीटों में प्रत्याशी तय होने के बाद भाजपा गुरुवार को भव्य रैली के साथ एक साथ पर्चा दाखिल करेंगे। गुरुवार के भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा कार्य समिति के सदस्य धरम लाल कौशिक ने बताया कि भाजपा के सभी प्रत्याशी तखतपुर से धर्मजीत सिंह, बिल्हा से धरम लाल कौशिक, मस्तूरी से डा कृष्ण मूर्ति बांधी, बेलतरा से सुशांत शुक्ला और कोटा से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव गुरुवार को एक साथ नामांकन भरेंगे। इसके पहले भव्य रैली निकाली जाएगी। रैली पुराना बस स्टैंड स्थित जगन्नाथ मंगलम से शुरू होगी जो शिव टाकीज चौक, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, गोलबाजार, सदर बाजार होते हुए बाजपाई मैदान में समाप्त होगी। वहां पर एक सभा का आयोजन होगा जिसे हेमंत विश्व शर्मा संबोधित करेंगे। इस अवसर पर एक सवाल के जवाब में श्री कौशिक ने कहा कि भगदड़ तो कांग्रेस में हो रही है। जब से टिकट वितरण हुआ है रोज कोई न कोई पूर्व विधायक या कांग्रेस के पदाधिकारी पार्टी छोड़ रहे है और दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे है। दूसरी ओर जब सभी विधायकों का परफारमेंस अच्छा है तो टिकट क्यों काटी जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
