बिलासपुर। DJ को लेकर शहर से लेकर गांव तक बवाल मच गया है। पुलिस ने जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए धड़ाधड़ DJ को वाहन समेत जब्ती बना रही है। इधर कोतवाली पुलिस ने कई DJ संचालकों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस को जहां भी DJ लगा वाहन दिखाई दे रहा है तत्काल कार्रवाई हो रही है। तखतपुर थाना प्रभारी एस. आर. साहू ने परिवहन विभाग के सहयोग से मोढ़े मार्ग में बाहर से आ रहे डी.जे. वाहन कमाक सी.जी. 07 बी.एच . 3680, एवम सीजी 10 सी 2501 के खिलाफ कार्रवाई की और संचालक अजेन कुमार साहू तथा संतोष कुमार निषाद को 20000- 20000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हिर्री पुलिस ने भोजपुरी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाहर से आ रहे डी.जे. वाहन कमाक सी.जी.13 एल.ए. 2673 के खिलाफ कार्यवाही करते हुये संचालक गजेन्द्र कुमार पर 25000/- रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह बुधवार को पीकप वाहन क्रमाक सी.जी.07. बी.टी. 9093 में तेज साउण्ड बाक्स घुमाल स्पीकर लगाकर वाहन का स्वरूप बदल कर परिवहन करते पाये जाने वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना लेकर आये एवं परिवहन विभाग बिलासपुर को सुचना दिया गया है। नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तरह 24.10.2023 को शाम करीबन 4.00 से 6.00 बजे तक डी.जे. संचालको द्वारा 150-200 लोगो की भीड के साथ डी.जे. बजाने को लेकर थाना सिटी कोतवाली के सामने चक्का जाम कर नारे बाजी किया जा रहा था। उनके द्वारा छत्तीसगढ राज्य में आगामी विधानसभा हेतु जारी आदर्श आचार संहिता का उलंघन एव उच्च न्यायालय के डी.जे. बजाने के संबंध में जारी गाईड लाईन को अनदेखा करते हुए डी.जे. बजाने की अनुमति प्राप्त करने हेतु भीड एकत्रित कर आवागमन बाधित किए जाने पर डी.जे. संचालक राजा देवांगन, राहूल कछवाहा, सौरभ, मयंक एवं अन्य के विरूद्ध प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 487/2023 धारा 147,341 भादवि पंजीबद्ध किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
