बिलासपुर। स्वर्ण रेसीडेंसी फेस 1 राजकिशोर नगर दुर्गा पुजा समिति के द्वारा आयोजित भव्य दुर्गोत्सव में षष्ठी को माता की स्थापना की गई एवं दसमीं तिथि को सुहागन महिलाएं एक दुसरे को सिन्दुर दान कर माता रानी को विदाई दी गई। वैदिक रीति से पुजा पाठ कराने के लिए कलकत्ता से जानकार पंडित व अनुभवी ढाक बजाने वालों की टीम बुलाई गई थी। आरती के समय ढाक बजते ही पंडित जी के साथ श्रद्वालु नाचने के लिए विवश हो जाते थे।ढाक के बजने की गति तेज होते ही नवयुवकों की टोली आवेश में आकर धुनिची नृत्य करने लगते थे जिससे पुरा पंडाल भक्तिमय हो जाता था। पुजा समिति द्वारा प्रतिदिन विभिन्न आयोजन करवाये गये जिसमें एपार्टमेंट के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। धुनिची नृत्य प्रतियोगिता का रोचक आयोजन किया गया बच्चों का डान्स काम्पटिसन भी करवाया गया और तोल मोल के बोल मजेदार खेल भी करवाया गया, महिलाओं द्वारा किए गए भव्य रास गरबा, डांडिया जिसमें महिलाएं पारंपरिक आकर्षक ड्रेस के साथ नृत्य की, जिसको सभी दर्शकों से सराहना मिली । एपार्टमेंट के सभी सदस्यों के सहयोग से आयोजित दुर्गोत्सव धर्म मय वातावरण बनाने व सबको आनंदित करने में शत-प्रतिशत सफल रहा। आयोजन को सफल बनाने में ए.के. सिन्हा , संजय भौमिक, मधुसूदन डे खान, सुबिर दासगुप्ता, सुब्रत तिवारी, आर सरकार, बी.एच.वी. राव एवं महिला मंडल की मधुमिता दासगुप्ता, मोनाली भौमिक, अनिता प्रसाद , बिनोना बिस्वास, मंजुला साई बाबा, रत्ना दे्वनाथ, सविता हालदार, अकांछा आचार्य आदि का योगदान सराहनीय एवं अनुकरणीय रहा ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
