बिलासपुर। मस्तूरी पुलिस में पराघाट सरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सरपंच रात एक बजे पावर प्लांट में घुसकर बिजली सप्लाई काट दिया और प्लांट बंद करने की धमकी दे रहा था। मजदूरों और कर्मचारियों को भी डरा धमका रहा था।
राशि पॉवर प्लांट के डायरेक्टर विवेक खेमका ने 07.10.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 02.10.23 की रात प्रदीप सोनी ग्राम सरपंच पाराघाट अपने एक अन्य साथी के साथ प्लांट के अंदर जबरदस्ती घुस गया और रात्रि पाली में काम कर रहे कर्मचारी एवं मजदूरों को गाली गलौच कर काम बंद करने की धमकी देते हुए पावर प्लांट की बिजली सप्लाई को काट दिया। जिससे प्लांट के सारे काम बंद हो गए। वहां काम कर रहे कर्मचारियों एवं मजदूरों का जीवन संकट में आ गया। बिजली कनेक्शन को अचानक से काट दिए जाने से उत्पादन भी ठप हो गया। इससे कंपनी को 40-50 लाख रुपये का नुकसान हुआ। शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धाराः 294, 506, 427, 457, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में आरोपी सरपंच ग्राम पाराघाट प्रदीप सोनी पिता दुर्गा प्रसाद सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी पारा घाट को घेराबंदी कर पकडा गया। इसके बाद 26.10.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण के एक अन्य आरोपी चंद्रपाल साहू अभी फरार है।
आरोपी -: प्रदीप सोनी पिता दुर्गा प्रसाद सोनी 32 वर्ष निवासी ग्राम पाराघाट थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
