बिलासपुर। शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का की खरीदी 01 नवंबर 2023 से बिलासपुर जिले में प्रारंभ हो चुका है। इस वर्ष बिलासपुर जिले में धान विक्रय हेतु पंजीकृत किसानों की संख्या 130698 एवं पंजीकृत रकबा 140649 हेक्टेयर है। जिले के सभी 140 धान उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ यथा- ड्रेनेज, कैंप कव्हर, फेंसिंग, कम्यूटर सेट, यूपीएस, ऑपरेटर, हमाल एवं आर्द्रतामानी यंत्र की व्यवस्था हो चुकी है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में विलासपुर जिले हेतु खरीदी की अनुमानित मात्रा 6 लाख 20 हजार मेटन है। जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं ट्रस्टेड परसन की नियुक्ति की जा चुकी है। इस वर्ष जिले में 02 नवीन उपार्जन केन्द्र केकती एवं घोरामार विकासखण्ड तखतपुर में स्थापित किये गये है। जिले के 21 उपार्जन केन्द्र ऐसे है, जिनमें 7000 मे0टन से अधिक खरीदी अनुमानित है। जिले के उपार्जन केन्द्रों में दिनांक 25-10-2023 से 30-10-2023 के मध्य ट्रायल रन पूर्ण किया गया।
आज दिनांक 01 नवंबर 2023 को जिले के 06 उपार्जन केन्द्रों-कड़ार करगीकला, गिरधौना, ढनढन, दैजा, मोछ में कुल 33 कृषको द्वारा टोकन कटाकर समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय किया गया। इसी तरह लखराम खरीदी केंद्र में 62 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। विक्रय किये गये धान की कुल मात्रा 1243.20 क्विंटल रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
