बिलासपुर- बेलतरा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने आज नौं गावों में डोर टू डोर संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने कहा की कांग्रेस याने अपराध, घोटाला और जमीनों के हेरा फेरी की गारंटी है और भाजपा याने विकास की गारंटी है। छ.ग. में कांग्रेस राज में सिर्फ अपराध और घोटाले ही हुए है विकास कार्य शून्य है। विकास सिर्फ कांग्रेस के नेता और उनके रिश्तेदारों के ही हुए है,आमजनता को अपनी छोटी से छोटी ज़रूरतों को पूरा करने संघर्ष करना पड़ा है। जहां जहां कांग्रेस के विधायक है वहां गुण्डागर्दी, जमीनों पर कब्जा, शराब के अवैध कारोबार को संरक्षण दिया गया है। बेलतरा को सुरक्षित और विकास के पथ पर अग्रसर सिर्फ भाजपा कर सकती है। गरीबों से आवास,स्मार्ट कार्ड छीनने का काम कांग्रेस ने किया है। भाजपा की सरकार बनते ही गरीबों को आवास दिया जाएगा। आज भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने सेंदरी,कछार,लोफंदी, भदरइय्याडीह, चुमकंवा, मोहतराई, पेंडरवा नवगंवा और गोंदइय्या में सघन जनसंपर्क किया। युवा प्रत्याशी को पाकर आमजनता में उत्साह है, इस दौरान लोगों का अपार जनसमर्थन भाजपा को मिल रहा है। आज जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चुनाव संचालक विधायक रजनीश सिंह, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू, जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल विधानसभा संयोजक शंकरदयाल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रतिनिधि विजयधर दीवान, मंडल अध्यक्ष जनक देवांगन समेत समस्त कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहें ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
