बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। मामले में आरोपी ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दिया। इसके बाद ऑटो से शव को ले जाकर मुर्राभठ्ठा के पास कचरे में फेंक दिया था।
थाना तोरवा में मर्ग महिनेभर पहले एक मार्ग कायम किया गया था। इसकी जांच चल रही थी। जांच में पाया गया कि मुस्कान उर्फ पूनम खान और अदित उर्फ राधे उर्फ फोकट के साथ बापू नगर में शादी करके रह रहे।30.10.2023 को दोनो के बीच घरेलू बात को लेकर वाद विवाद हुआ। इस लडाई झगडे के दौरान पति अदित उर्फ राधे उर्फ फोकट कलसहा ने मुस्कान खान उर्फ पूनम का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को कंबल से लपेटकर आटो में भरकर मुर्राभट्टा ले गया और कचरे के ढेर में फेंककर भाग गया था। मृतिका के पी.एम. रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर धारा 302 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी तोरवा श्रीमती कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल आरोपी की लगातार पतासाजी कर आरोपी अदित उर्फ राधे उर्फ फोकट कलसहा को पकडकर पूछताछ किया। तो आरोपी ने स्वीकार किया किया की पति पत्नि के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ और आवेश में आकर मृतिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को कंबल में लपेटकर मुर्राभट्टा कचरा के ढेर में फेंक दिया। जुर्म स्वीकार करने के बाद आरोपी को गिरफतार किया गया हैं जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम आरोपी:- अदित उर्फ राधे उर्फ फोकट कलसहा पिता तिलक कलसहा उम्र 19 साल 07 माह साकिन बापू नगर थाना तोरवा बिलासपुर छ.ग.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्रीमती कमला पुसाम ठाकुर, उनि. दिनेश पुरैना, प्र. आर. किशन लाल नवरंग ,प्र. आर. साहेब अली, आर. लक्ष्मी कश्यप अनूप किण्डो, सतीश भोई, उदय पाटले, धीरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा । “
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
