बिलासपुर। चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को अपने खर्चे का ब्यौरा लेकर सोमवार को जिला पंचायत पहुंचा होगा। अपने साथ उन्हें व्यय लेखा पंजी, बैंक पास बुक, चेक बुक एवं व्हाउचर आदि लेकर उपस्थित होना पड़ेगा। व्यय प्रेक्षकों के सामने अभी तक किए गए खर्चों की जांच की जाएगी।
विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के व्यय लेखा की प्रथम जांच 6 नवम्बर को की जायेगी। जिला पंचायत के सभाकक्ष में सवेरे 10 बजे से शाम 5 बजे तक जांच की कार्यवाही की जायेगी। व्यय प्रेक्षकों की मौजूदगी में विधानसभा वार नियुक्त लेखा टीमों द्वारा जांच की जायेगी। व्यय लेखा टीम के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त संचालक राजेन्द्र पटेल ने सभी प्रत्याशियों को अब तक हुए व्यय एवं संधारित लेखा पंजी की जांच अनिवार्य रूप से कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों को अपने साथ व्यय लेखा पंजी, बैंक पास बुक, चेक बुक एवं व्हाउचर लेकर आना होगा। प्रत्याशी अथवा उनके प्रतिनिधि इस दौरान उपस्थित होकर जांच करवा सकते हैं। नामांकन दाखिल करने की तिथि से लेकर 5 नवम्बर तक हुए संपूर्ण खर्च का व्यौरा इसमें शामिल करना होगा। इस क्रम में दूसरी जांच 10 नवम्बर को एवं तीसरी जांच 15 नवम्बर को की जायेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
