बिलासपुर। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में एक महिला की मौत हो गई है। महिला अपने पति और बेटे के साथ बाइक बैठके बंधन बैंक जा रहे थे। घटना पति और बेटा घायल हो गए है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम खजूरी नवागांव निवासी श्रीमती गंगोत्री बाई पति बिहारी लाल उम्र 55 वर्ष को सूचना मिली थी कि महिला समूह के नाम से उसे लोन स्वीकृत हुआ है। लोन की राशि प्राप्त करने के लिए आज 6 नवंबर को लगभग 1:30 बजे वह बेलपान रोड तखतपुर मे स्थित बंधन बैंक बुलाया गया था। लोन की राशि लेने के लिए अपने पति और बेटे के साथ बैंक जा रही थी। इस दौरान तखतपुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग में पेट्रोल पंप के पास बेलसरी पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर को ओवरटेकर करके सामने से आ रही अज्ञात कार ने ठोकर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस सड़क हादसे में महिला का पति और बेटा घायल हो गए है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है की ठोकर इतनी जबरदस्ती की महिला का सिर फट गया था। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
