बिलासपुर। अपोलो के डॉक्टरों ने एक दिन की बच्ची का जटिल ऑपरेशन करके उसे नया जीवन दिया है। बच्चे की पूरी अंतड़ी लंग्स के स्थान पर आ गई थी। जिसके कारण उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन करके बच्चे को हमेशा के लिए स्वस्थ कर दिया है।
अपोलो अस्पताल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉक्टर सुशील कुमार और डॉक्टर अनुराग ने बताया की बच्ची को जन्म के साथ ही सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जब बच्चे की जांच की गई तो पता चला कि आंत पेट की जगह ऊपर लंग्स के पास आ गया है। जिससे वह एक ही लंग्स से सांस ले रही है। इसे जन्मजात डायाफ्रामेटिक हर्निया (सीडीएच) खा जाता है। ऐसा डायाफ्राम में एक छेद होने के कारण होता है। डायाफ्राम पेट को छाती से अलग करने वाली एक पतली मांसपेशियों होती है। गर्भ में भ्रूण के विकास के दौरान यह अंतर बनता है, तो आंत्र, पेट या यकृत भी छाती गुहा में जा सकता है। छाती में इन पेट के अंगों की उपस्थिति फेफड़ों के लिए जगह को सीमित कर देती है और इसके परिणामस्वरूप श्वसन संबंधी जटिलताएं हो सकती हैं। क्योंकि सीडीएच फेफड़ों को एक संकुचित अवस्था में बढ़ने के लिए मजबूर करता है।
डॉक्टर सुशील कुमार एवम डॉक्टर अनुराग ने बताया की एक बढ़ते भ्रूण में 10 सप्ताह के गर्भ से डायाफ्राम पूरी तरह से बन जाता है। हालांकि सीडीएच के मामलों में डायाफ्राम के गठन की प्रक्रिया बाधित होती है। एक बार डायाफ्राम में एक छेद मौजूद होने पर पेट की सामग्री छाती में जा सकती है, इसे हर्नियेशन कहते हैं। पेशेंट बेबी ऑफ़ फिरदौस (उम्र एक दिन) के केस में भी बच्चे की आतें छाती में जा रही थी।
डॉ. सुशील कुमार ने बताया की सभी जरूरी जांच करने के उपरांत सर्जरी का निर्णय लिया गया एवम उसे सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया। अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं और भविष्य में भी उसे इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी। बच्चे के पिता फिरोज प्रेसवार्ता के दौरान अत्यंत भावुक हो गए और उन्होंने चिकित्सको का विशेष आभार व्यक्त किया। अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ. अनिल गुप्ता ने बच्चे के परिजनों को बधाई दी एवम पूरी अपोलो बिलासपुर टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी से 412 भरा हुआ सिलेंडर गायब, घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को उद्योग में खपाए जाने की संभावना
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
