बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग दौरान 9 किलो 461 ग्राम चांदी की सिल्ली, गहने, और सिक्के के साथ 1,00,400 रूपये नगद जप्त किए है। माना जा रहा है की इसे चुउनाव में बांटने के लिए ले जा रहे थे।
राज्य में अगामी विधान सभा चुनाव को ध्यान में रखकर आचार सहिंता लागू होते ही निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस लगातार जांच की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में और जिले के सरहदी थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से बाहर से आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखी जा रही हैं। थाने की टीम भी समय समय पर वाहन चेकिग लगाकर जाने वाली वाहनो तथा संदिंग्ध वाहनो की चेकिग किया जा रहा है। 08.11.2023 के थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के द्वारा थाना टीम के साथ एनएच 130 तिराहा मदनपुर के पास रतनपुर मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश राज्य मार्ग पर देर शाम करीब 09.00 बजे से आने जाने वाली वाहनो की जांच कर रहे थे, उसी दौरान एक निजी वाहन बोलेरो क्रमांक एमपी 04 जेड एच 0712 की जांच करने पर अलग अलग थैले में चांदी के पायल, सिक्के, चांदी का बिस्कीट व नगदी रकम बरामद किया गया। जिसका मौके पर विधिवत पंचनामा कार्यवाही में 1.चॉदी की बड़ी सिल्ली वजन 3585 ग्राम, 2.चॉदी का सिल्ली 2019 ग्राम, 3. चॉदी का सिल्ली 1121 ग्राम, 4.चॉदी का पतला साईज सिल्ली 118 ग्राम,5. चॉदी का पायल 05 जोंड़ी वजनी 619 ग्राम, 6. चाँदी का सिक्का बड़ा साईज 06 नग प्रत्येक का वजन 50ग्राम कुल 300 ग्राम,7. चॉदी का सिक्का 33 नग प्रत्येक 20 ग्राम का कुल 660 ग्राम,8.चॉदी का सिक्का 37 नग प्रत्येक का वजन 10 ग्राम कुल 370 ग्राम,9. चॉदी का सिक्का 63 नग प्रत्येक का वजन 05 ग्राम कुल 315 ग्राम,कुल चॉदी का वजन करीब 9.461 कि.ग्रा., कीमती करीबन 6,62,270 रूपये। 2. नगदी रकम 500, 200,100 रूपये का नोट कुल 1,00,400 रूपये जब्त किया गया। जब्त चांदी और नगद रकम कुल 7,62,670 रूपये संबंध में ओमकार साहू पिता रमेश लाल साहू निवासी मोतीनगर सागर जिला सागर म.प्र. से पूछताछ की गई। लेकिन वह न तो कोई वैध दस्तावेज दिखा सका और न ही कोई जानकारी दे पाया। जब्त चांदी के जेवर, सिक्के, बिस्कीट, सिल्ली, नगदी रकम किसी अपराध से संबंधित होने की अंदेशा पर एवं आगामी विधान सभा चुनाव में बांटे जाने की आशंका से धारा 102 जाफौ के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। थाना रतनपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी हैं।
जप्त चांदी और रकम
1.चॉदी का बड़ा सिल्ली वजन 3585 ग्राम,
2.चॉदी का सिल्ली 2019 ग्राम,
3. चॉदी का सिल्ली 1121 ग्राम,
4.चॉदी का पतला साईज सिल्ली 118 ग्राम,
5. चॉदी का पायल 05 जोंड़ी वजनी 619 ग्राम,
6. चाँदी का सिक्का बड़ा साईज 06 नग प्रत्येक का वजन 50 ग्राम कुल 300 ग्राम,
7. चॉदी का सिक्का 33 नग प्रत्येक 20 ग्राम का कुल 660 ग्राम,
8.चॉदी का सिक्का 37 नग प्रत्येक का वजन
10 ग्राम कुल 370 ग्राम,
9. चॉदी का सिक्का 63 नग प्रत्येक का वजन 05 ग्राम कुल 315 ग्राम
कुल चॉदी का वजन करीब 9.461 कि.ग्रा., कीमती करीबन 6,62,270 रूपये
नगदी रकम 500, 200,100 रूपये का नोट कुल 1,00,400 रूपये, कुल जुमला कीमती 7,62,670 रूपये
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
