बिलासपुर। विधानसभा चुनाव लड़ रहे पांच विधानसभा क्षेत्र के 16 प्रत्याशियों ने 10 नवंबर को आयोजित जांच में चुनावी खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया है। संबंधित रिटर्निंग अफसरों द्वारा उन्हें नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया गया है। उन्हें हर हाल में 15 तारीख की तीसरी जांच में लेखा जोखा के साथ उपस्थित रहने कहा गया है। तखतपुर के सभी प्रत्याशियों ने 10 तारीख को अपने व्यय लेखा का जांच कराया है।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन्हें नोटिस जारी किया गया है, उनमें मस्तूरी, कोटा, बिल्हा, बिलासपुर और बेलतरा विधासनसभा क्षेत्र के 16 प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग के निर्देेशानुसार व्यय लेखा प्रस्तुत नही करने पर ये कार्यवाही की गई है। ये सभी प्रत्याशी 10 नवम्बर को व्यय लेखे के मिलान के लिए व्यय प्रेक्षक के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धरम दास भार्गव और अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के अभिषेक सोनी, बेलतरा विधासभा क्षेत्र के प्रत्याशी आनंद राम साहू हमर राज पार्टी, खोरबहरा राम साहू, मुकेश चन्द्राकर निर्दलीय और कोटा विधानसभा से पंकज जेम्स आम आदमी पार्टी, मनोज कुमार खाण्डे, राजेन्द्र साहू निर्दलीय, बिल्हा क्षेत्र के प्रत्याशी उदय शंकर भार्गव, कलेशर बारमते, पवन राज मसीह, राजपाल टंडन, रंजीत बंजारे, सूरज कुमार अनंत निर्दलीय तथा बिलासपुर विधानसभा से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से जीवन लाल पटेल, निलेश विश्वास निर्दलीय शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
