भाजपा ने महिलाओं की निजता खतरे में डाली, महतारी वंदन योजना के फार्म में महिलाओं की पूरी जानकारी, मोबाइल नंबर का हो सकता है दुरुपयोग – फुलोदेवी

बिलासपुर। राज्य सभा सांसद और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती फूलो देवी नेताम ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए है। बुधवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने महतारी वंदन योजना के नाम पर जो फार्म भरवाए है उसमे महिलाओं की पूरी जानकारी उपलब्ध है। उस फार्म में महिलाओं का न केवल घर का पता है बल्कि मोबाइल नंबर भी लिया गया है। ये फार्म सरकार के किसी विभाग ने नही भरवाए है बल्कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भरवाए है। महिलाओं के संबंध में ली गई जानकारी का दुरूप हो सकता है। उन्होंने सवाल खड़ा किया की यदि जानकारी का दुरुपयोग हुआ तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा ? क्या भाजपा महिलाओं की निजता की सुरक्षा की गारंटी लेगी ? उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं लाई है। अब हर साल गृह लक्ष्मी योजना के तहत हर साल 15 हजार रुपए मिलेंगे।
साथ ही समाज की आधी आबादी का विशेष ध्यान रखते हुए महिलाओ के उत्थान के लिए अनेक योजनाओ को मूर्त रूप दिया, आगामी विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए विशेष फोकस किया गया है, क्योकि आर्थिक समस्याओं से, महंगाई से सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं ही होती है। इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओ को प्रति वर्ष 15000 रुपये देगी ,महिलाओ को सशक्त और स्वालम्बी बनाने के उद्देश्य से महतारी न्याय योजना के तहत सस्ती गैस जिसमे 500 रुपये की सब्सिडी प्रति सिलेंडर, 10 लाख रुपये तक फ्री स्वस्थ सुविधा, शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कदम उठाते हुए कांग्रेस ने केजी से लेकर पीजी तक फ्री शिक्षा जिसमे मेडिकल और इंजीनियरिंग के साथ साथ सभी तकनीकी शिक्षा भी शामिल है मतलब पूरे छत्तीसगढ़ में फ्री शिक्षा दी जाएगी,स्व सहायता समूहों की ऋण माफी,200 यूनिट तक बिजली फ्री ,यह घोषणापत्र महिलाओ को महंगाई आदि से निजात दिलाने में कारगर साबित होगा।
फूलो देवी नेताम ने कहा कि भूपेश सरकार ने 2018 की घोषणापत्र के अनुरूप महिलाओ को विशेष लाभ पहुंचाया है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं के मानदेय को 10000 रुपये की वृद्धि कर उन्हें फौरी राहत देने की कोशिश की है ,दाई-दीदी क्लिनिक के माध्यम से मोबाइल स्वास्थ्यसेवा चल रहा है,गरीब महिलाओ को खून की कमी से जूझना पड़ता है जिसके लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में एक वर्ष में 1.5 लाख महिलाएं एनीमिया मुक्त हुई है।
उद्यमी, महिलाओ को उद्योग के लिए 10-50 लाख तक कि आर्थिक सहायता दी गई ,स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओ की बिक्री के लिए सीजी मार्ट खोले गए ताकि उन्हें उनका मूल्य मिल सके,रीपा के माध्यम से 1.5 लाख से अधिक महिलाओ को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। बीसी सखी योजना के अंतर्गत 3500 महिलाओ को रोजगार दिया गया है,डीएमएफ नीति निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्रो में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया है,राज्य महिला आयोग के बजट में 5 गुना की वृद्धि की गई है इसके साथ ही पूर्व में संचालित योजनाएं सतत जारी रहेगी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *