बिलासपुर। जिले की सबसे हॉट सीटों में बिलासपुर विधानसभा का नाम सबसे ऊपर है। यहां लक्ष्मी पुत्र अमरअग्रवाल और सरस्वती पुत्र शैलेश पांडेय के जबरदस्त मुकाबला है। राजनीति के पंडितों की माने तो दोनो में से जो भी चुनाव हारेगा उसकी राजनीति खत्म हो सकती है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनो के बीच जुबानी जंग भी खूब हुई है।
विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म हो चुका है। शुक्रवार को सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। मतदान दल पूरी तैयारी के साथ मतदान केंद्रों में पहुंच गए है। इसी के साथ प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों की धड़कने बढ़ गई है। शुक्रवार को क्षेत्र के 2 लाख 50 हजार 634 मतदाता अपने विधायक का चुनाव करेंगे। इनमे से 1 लाख 24 हजार पुरुष मतदाता है तो 1 लाख 26 हजार 558 महिला मतदाता हैं। जातीय समीकरण के हिसाब से देखें तो शहर में सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाता है। लगभग 35 हजार मतदाता मुस्लिम समाज के है। इसी तरह 25 हजार से अधिक मतदाता ब्राम्हण है। इसके बाद सिंधी, साहू, कुर्मी, दलित वर्ग के मतदाता है। लगभग महीनेभर की चुनावी प्रचार प्रसार में दोनो प्रत्याशियों के बीच जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए गए। भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल बढ़ती आपराधिक घटनाओं को मुख्य मुद्दा बनाए और तीखे हमले किए की तो कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने सिवरेज से शहर की बरबादी, शहर को खोदापुर बनाने का आरोप लगाया। यही नहीं आपराधिक घटनाओं को मुद्दा बनाए जाने का जवाब देते हुए सुशील पाठक हत्याकांड, जीत टाकीज हत्याकांड, गौरांग बोबडे की संदिग्ध मौत और छठघाट में प्रेमी जोड़े की हत्या की याद दिला दी। आरोप प्रत्यारोप का दौर खत्म हो गया है शुक्रवार को वोटिंग होगी। अब देखना है शहर की जनता फिर से लक्ष्मी पुत्र अमर अग्रवाल का चुनाव करती है की सरस्वती पुत्र शैलेश पांडेय को अपना विधायक चुनती है। अमर अग्रवाल बिलासपुर से चार बार के विधायक रह चुके हैं। वे लगातार 15 साल मंत्री भी रहे। पिछली बार उन्हें शैलेष पांडेय ने शिकस्त दी थी। शैलेष पांडेय ने भाजपा के कद्दावर नेता अमर अग्रवाल को 11221 मतों से पराजित कर पहली बार विधायक बने थे। चुनाव में शैलेष पांडेय को 67,896 मत मिले थे जबकि भाजपा के अमर अग्रवाल को 56,675 मत मिले थे।
Author Profile

Latest entries
छत्तीसगढ़December 2, 2023रावलमल जैन दंपत्ति हत्याकांड, फांसी की सजा को हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास में बदला, सह आरोपी दोषमुक्त, बेटे ने की थी हत्या
छत्तीसगढ़December 1, 2023देशी शराब में कचरा और कीड़ा, दो फैक्ट्रियों से आई 7189 पेटी शराब जप्त, नष्ट करने के निर्देश, 3 करोड़ का जुर्माना भी
बिलासपुरDecember 1, 2023किसानों की पर्ची में धान खपा रहा था बिचौलिया, 225 कट्टा धान जब्त, किस खरीदी केंद्र चल रहा था गोरखधंधा जानने के लिए पढ़े खबर…
बिलासपुरDecember 1, 2023हाईकोर्ट ने SP और TI पर की तल्ख टिप्पणी, कहा – थानेदार को नौकरी करना है की नही ?