रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया है। इसमें कांग्रेस के प्रदेश सचिव, बाल संरक्षण आयोग की सदस्य, भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य भी शामिल है। इन सभी पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोप है।
चुनाव खत्म होने के बाद राजनैतिक पार्टियां अब भीतरघातीयो के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। सबसे पहले शिकायत के आधार पर कांग्रेस पार्टी ने इसकी शुरुआत की है। शिकायत के आधार पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने लगभग आधादर्जन पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव त्रिलोक श्रीवास को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए नोटिस जारी किया गया है। उनके ऊपर आरोप है कि बेलतरा विधान सभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। इसी तरह पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्र.38 से प्रत्याशी के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य पुष्पा पाटले को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस के जवाब स्पष्टीकरण 24 घंटे के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देने कहा है। इसी प्रकार चंद्रपुर विधानसभा-36 में प्रत्याशी के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न होने के कारण पूर्व ब्लाक अध्यक्ष तारकेश्वर गभेल, भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सदस्य दुर्गेश जायसवाल और कांग्रेस नेत्री गीतांजलि पटेल जिला शक्ति को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। सभी को 24 घंटे के भीतर प्रदेश कांग्रेस को स्पष्टीकरण देने कहा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
