बिलासपुर। सरकारी जमीन बेचकर मोटी रकम कमाने वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सभी आरोपी सरकारी जमीन को अपना बताकर कई लोगों में बेचा है।
मिली जानकारी के अनुसार रमेश कुमार वैष्णव निवासी अमेरी थाना सकरी हाल पटवारी हल्का नम्बर 25 खमतराई राजस्व निरीक्षक मण्डल कोनी जिला बिलासपुर का 15.10.2024 को रिपोर्ट दर्ज करायाकि नायब तहसीलदार/ कार्यपालिक दण्डाधिकारी बिलासपुर के ज्ञापन क्रमांक 159/ना.तह./कार्य.दण्डा/ वा/2024 बिलासपुर दिनांक 15.10.2024 से प्राप्त निर्देश के पालन में मौजा खमतराई 25 स्थित शासकीय भूमि खसरा नम्बर 551 पर शदर यादव, संजय जायसवाल, द्वारा मधुसुदन राव, श्रीनिवासराव, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी, परमेश्वर सूर्यवंशी, चित्ररेखा साहू लोग अवैध रूप से खरीदी बिक्री किये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जब मामले की विवेचना की गई तो शिकायत सही पाई गई। प्रकरण की गंभीरता से देखते हुये घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया। तो उन्होंने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, सी.एस.पी. सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी शरद यादव, संजय जायसवाल, मधुसुदन राव, श्रीनिवास राव, चित्ररेखा साहू, सुक्रिता बाई सूर्यवंशी को उनके घर से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी :-
1. शरद यादव पिता स्व. रामलाल यादव उम्र 32 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटीडीह।
2. संजय जायसवाल पिता दिलहरण जायसवालउम्र 32 वर्ष निवासी रामायण चौक चांटीडीह
3. मधुसुदन राव पिता स्व. सत्यनारायण राव उम्र 43 वर्ष निवासी पानी टंकी के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन।
4. श्रीनिवास राव पिता स्व. सत्यनारायण राव उम्र 50 वर्ष निवासी पानी टंकी के पास कुदुदण्ड थाना सिविल लाईन।
5. चित्ररेखा साहू पति मनोज साहू उम्र 40 वर्ष निवासी जबड़ापारा चांटीडीह।
6. सुक्रिता बाई सूर्यवंशी पति स्व. रमेश सूर्यवंशी उम्र 38 वर्ष निवासी खमतराई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
