सूरजपुर। जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी मेहनाज और पुत्री आलिया की नृशंस हत्या कर दी गई है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। बड़ी संख्या में लोगों ने कोतवाली थाना के बाहर धरना भी दिया। इस बीच भीड़ को समझाइश देने गए SDM की भी भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी। हर में अभी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
प्रधान आरक्षक तालिब शेख की लापता पत्नी मेहनाज और बेटी आलिया का शव घर से करीब सात किलोमीटर दूर पीढ़ा और जूर मार्ग में मिला है। देर रात दोनों के लापता होने और गंभीर अनहोनी की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस की कई टीम दोनों की खोजबीन में जुटी हुई थी। सुबह 9 बजे पुलिस टीम ने पीढ़ा और जूर मार्ग के दोनों किनारे में पत्नी और बेटी की लाश को बरामद कर लिया है। सड़क के एक और सीपीटी गड्ढे में पत्नी की तो दूसरी और एक गड्ढे में बेटी की लाश पड़ी थी। दोनों की धारदार हथियार से वारकर हत्या की गई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी ऐसे ही घटना की सूचना पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। बच्ची और महिला की निर्मम हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया। घटना स्थल पर लोगों भीड़ बढ़ती गई और शहर में तनाव फैलता गया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने कोतवाली थाने का घेराव कर दिया और दूसरी और संदेही कुलदीप साहू के घर को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान SDM गन्नाथ वर्मा घर जलाने वाली भीड़ को समझाइश देने गए थे। तभी गुस्साई भीड़ ने उन्हें ही पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचा कर भीड़ के चंगुल से सुरक्षित निकाला। आरोपी के घर को फूंकने के बाद भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। अभी भी शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पूरे शहर के चप्पे चप्पे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।सूरजपुर के महगवां बाइपास रिंग रोड में दो मंजिला भवन के दूसरी मंजिल में रहने वाले प्रधान आरक्षक की पत्नी और उसकी 14 साल बेटी रविवार देर रात रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं थी। घर के दरवाजे से काफी दूर तक खून के निशान मिले थे। घटना के वक्त प्रधान आरक्षक तालिब शेख सूरजपुर कोतवाली में ड्यूटी पर तैनात था। देर रात तकरीबन एक बजे जब वह घर लौटा तो बाहर का दरवाजा खुला था। दरवाजे के बाहर खून के साथ ही घसीटने के निशान नजर आने से उसके होश उड़ गए। भीतर पत्नी और बेटी दोनों नहीं थी। किचन में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। उन्होंने तत्काल कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी। देर रात मौके पर एसपी एमआर आहिरे वहां पहुंचे थे।
0 जिला बदर आरोपी है कुलदीप साहू
रविवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान दोहरे हत्याकांड के आरोपी कुलदीप साहू की एक आरक्षक से विवाद हुआ था। कुलदीप ने आरक्षक पर खौलता तेल डालकर फरार हो गया था। उसकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई थी। फरार कुलदीप को पुलिस की पेट्रोलिंग टिम खोज रही थी। पेट्रोलिंग टीम में तालिफ शेख आरक्षक भी था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
