बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट के महज 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफतार कर लिया है। ई-रिक्शा से धक्का लगने आरोपी को इतना गुस्सा आया कि सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूरज प्रधान पिता शंभुनाथ प्रधान उम्र 35 वर्ष निवासी पंचायत भवन, लिंगियाडीह ने 15.10.2024 को सुबह 08.35 बजे थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि चिंगराजपारा के स्कूल के अंदर इसके भाई सत्यनारायण प्रधान मृत हालात में पड़ा हुआ है। किसी ने भारी वस्तु से सिर में चोंट पहुंचाकर हत्या कर दिया है। प्रार्थी की सूचना पर तत्काल अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को दी गई। उन्होंने मौका निरीक्षण कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने निर्देश दिए। थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर के साथ टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान प्रदीप सिंह ठाकुर के साथ मृतक का विवाद होने की सूचना मिलने पर प्रदीप सिंह की तलाश शुरू हुई। वह अपने घर से फरार था। जिसके संबंध में पातासाजी के लिए अलग अलग टीम लगाकर पतासाजी की गई। पुलिस ने रिपोर्ट के महज 8 घंटे के भीतर आरोपी प्रदीप ठाकुर को पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने जूर्म स्वीकार कर लिया और बताया कि मृतक के ई रिक्शा से धक्का लगने की बात पर विवाद हुआ तो अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मामले में 2 अन्य आरोपी फरार है। दोनो की तलाश की जा रही है।
00 नाम आरोपी
प्रदीप सिंह ठाकुर पिता स्व. रामनिहोर सिंह ठाकुर उम्र 36 साल साकिन चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
