बिलासपुर। अपोलो अस्पताल के पीछे टेंट हाउस के गोदाम में रविवार तड़के आग लग गई। जब तक आसपास के लोगों को समझ आता तब तक आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी। आग लगने से गोदाम में रखे लगभग 15 – 20 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
मिली जानकारी लिंगियाडीह अपोलो अस्पताल के पास जनता टेंट हाउस का गोदाम है। गोदाम में लाखों का सामान रखा हुआ था। अचानक से लगे आग के कारण टेंट हाउस के गोदाम में लाखों का माल राख हो गया। टेंट हाउस के संचालक ने यहां पर एक प्लाट में प्लास्टिक तालपत्री से शेड बना रखा है। इसे ही गोदाम की तरह उपयोग किया जाता है। गोदाम में टेंट हाउस के गद्दे, कुर्सियां, बांस, बल्ली, परदे और अन्य सामान पर रखे जाते है। रोज की तरह शनिवार की रात में टेंट हाउस के कर्मचारी यहां सामान रखकर अपने घर चले गए थे। गोदाम में केवल एक कर्मचारी था। रविवार की सुबह उसे धुंआ निकलते दिखा तो इसकी जानकारी उसने आपास के लोगों ने दी। इसके बाद शोरगुल हुआ तो कर्मचारियों ने उठकर भागे अपनी जान बचाई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
