जीपीएम। ईश्वतखोर पटवारी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। पटवारी का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। इसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
जिले के पेंड्रा तहसील के बंधी गांव का पटवारी विजय प्रताप सिंह का 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल वायरल हुआ था। जिसमे पटवारी विजय प्रताप सिंह पेंड्रा के रहने वाले किसान विनोद अग्रवाल से जमीन की चौहद्दी बनाने के नाम पर 4000 रुपए की रिश्वत ले रहा था। बताया जा रहा है कि पटवारी भूमि के चौहद्दी के बदले घूस मांग रहा था। जिससे किसान परेशान होकर वीडियो बना लिया। कलेक्टर प्रियंका महोबिया ने जांच के बाद पटवारी को निलंबित तो कर दिया है। इसके पहले भी कलेक्टर ने बड़े झाड़ के जंगल मद की जमीन घोटाले के मामले में एक पटवारी को निलंबित किया था। लेकिन इतने बड़े मामले के बावजूद कुछ दिनों के बाद ही बहाल कर दिया गया था। इस बहाली के बाद से ही पटवारियों के हौसले बुलंद हो गए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
