बिलासपुर। छ.रा वि उत्पादन कम्पनी के कोरबा पुर्व व कोरबा पश्चिम पावर हाउस से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी व कर्मचारी परिवार सहित स्मृति वन राजकिशोर नगर पिकनिक स्पॉट में भव्य दिपावली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए जिसमें 123 सदस्य उपस्थित रहे, सभी एक दुसरे से गले मिलकर दिपावली की मंगल शुभकामना दिए। महिला व पुरूष की अलग अलग टोली बनी महिलाएं गेम्स खेलने, हंसी मजाक करने में, आपस में परिचय प्राप्त करने व गप्पे लगाने में मशगूल थी तो पुरूष मंडली पुराने गाने गाने, चुटकुले सुनाकर ठहाके मारकर हंसने में लगे रहे, एके दत्ता, पीके बसक, मन्नू शर्मा, कमलाकान्त पान्डेय, नरेंद्र शुक्ला राजेन्द्र शर्मा के गाये गाने से माहौल खुशनुमा बन गया। रमेश राव ने अपने निराले अंदाज में चुटकुले सुनाकर सबको हंसाने में कामयाब हुए। आगामी वर्ष के लिए समिति का गठन किया गया जिसमें संरक्षक एम पी मेन्डेकर सेवानिवृत्त कार्यपालक निदेशक,अनिल व्यास सेवा निवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता अध्यक्ष कमला सिंह सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री उपाध्यक्ष ए के दत्ता सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता सचिव- उमेश शर्मा, संगठन सचिव जवाहर शर्मा, कोषाध्यक्ष एस के चतुर्वेदी, उप कोषाध्यक्ष हरिहर शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य आर एस रात्रे,शंभुनाथ स्वर्णकार, बद्री चंद्रा, आर आर भोई, मन्नू लाल शर्मा, पालेश्वर सिंह, आर के वर्मा, आर एस कटकवार, के एल कश्यप, गिरीश चंद्र सक्सेना।
का चयन सर्वसम्मति से किया गया। सभी ने एकमत से सफल दिपावली मिलन के आयोजन के लिए जवाहर शर्मा, उमेश शर्मा, एसके चतुर्वेदी की प्रशंसा किए। स्वादिष्ट भोजन के पश्चात समिति के अध्यक्ष कमला सिंह ने आगामी आयोजन के संबंध में बताया कि नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया जावेगा जिसमें इससे ज्यादा संख्या में सपरिवार आने की अपील किया गया। दिपावली मिलन समारोह में एम मेंढेकर कार्यपालक निदेशक एके व्यास एके दत्ता अतिरिक्त मुख्य अभियंता रमेश राव, एनके पान्डेय हरिहर शर्मा मन्नू शर्मा व अनेक अधिकारी व कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। तनाव भरे जीवन में सुख देने में, खुशी देने में दिपावली मिलन समारोह शतप्रतिशत सफल रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
