बिलासपुर। आशीर्वाद वैली के डेवलपर और बिल्डर पर रेरा के अध्यक्ष संजय शुक्ला और सदस्य धनंजय देवांगन ने एक लाख रुपए का जुर्माना ठोक दिया है। यही नहीं कालोनी में तीन महीने के अंदर स्विमिंग पुल बनाने के निर्देश भी दिए है। रेरा ने यह कार्रवाई कालोनी की एक मकान मालकिन श्रीमती कविता सिंह की शिकायत पर की है।
कालोनी निवासी कविता सिंह ने अपने शिकायत में बताया था कि रायपुर रोड स्थित आशीर्वाद वैली के नाम से एक कालोनी विकसित की गई है। कालोनी के बिल्डर, डेवलपर और प्रमोटर ने चौड़ी सड़क, शानदार गार्डन, स्विमिंगपूल, क्लब हाउस, क्लीनिक जैसी आधुनिक सुविधाओं का सपना दिखाकर सैकड़ों लोगों को मकान बेचा है। उन्होंने भी बताए साधन सुविधा को देखते हुए मकान लिया और पति अरविंद सिंह की सेवा निवृत्त के बाद निवास करने लगी। लेकिन कालोनी से स्विमिंग पुल नही बनाया गया है, क्लीनिक हाउस अभी तक नही बनाया गया है। जिस जगह पर स्विमिंगपुल बनना है वहां लोग बेडमिटन खेलने लगे। गार्डन बहुत छोटा है, ले आउट के अनुसार गार्डन ए 24422 वर्गफीट का होना चाहिए लेकिन 23000 वर्गफीट है, इसी तरह गार्डन बी 33222 वर्गफीट पर होना चाहिए लेकिन 20000 वर्गफीट जमीन पर बनाया गया है। इस तरह से बिल्डर ने गार्डन की 14644 वर्गफीट जमीन में प्लाट काटकर मकान बना लिए और उन मकानों को बेचकर पैसा भी बना लिया। विडंबना तो ये है कि जिम्मेदार अधिकारियों ने कालोनी पूर्ण होने का प्रमाण पत्र दे दिया, वो भी समय से पहले। जब बिल्डर से वहां के रहवासियों ने स्विमिंग पुल और क्लीनिक की मांग की तो मुंह बंद रखने धमकी दी गई। इन्ही सब समस्याओं को लेकर श्रीमती कविता सिंह ने सभी जिम्मेदार अधिकारियों और संस्थाओं में इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ। तब अपने अधिवक्ता के माध्यम से रेरा में बिल्डर, डेवलपर और प्रमोटर के खिलाफ शिकायत की। सभी पक्षों को सुनने के बाद रेरा ने बिल्डर, डेवलपर और प्रमोटर पर एक लाख रुपए का जुर्माना कर दिया है। इसके अलावा तीन महीने के अंदर प्लान के अनुसार निर्धारित स्थान पर स्विमिंगपुल बनाने के निर्देश दिए है।
गौरतलब है कि आशीर्वाद बिल्डकॉन के साझेदार विजय कुमार प्रीतवानी व रवि प्रीतवानी ने बोदरी नगर पंचायत स्थित 15.49 एकड़ जमीन पर आशीर्वाद वैली के नाम से कॉलोनी बनाया है। दीपक ग्वालानी इस कालोनी के बिल्डर और डेवलपर है। दीपक शहर के जानेमाने बिल्डर प्रकाश ग्वालनी के पुत्र है। कॉलोनी विकसित करने से पहले आशीर्वाद बिल्डकॉन के साझेदारों ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में जो ले-आउट जमा कर अनुमति प्राप्त की है, उसमें से आधे से ज्यादा सुविधाओं को कालोनी में उपलब्ध नहीं कराया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
