बिलासपुर। आज भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के भाजपा प्रत्याशियों एवम चुनाव संचालकों ने 2023 विधानसभा चुनाव में बैलेट मतपत्रों द्वारा हुए मतदान की मतपेटियों को असुरक्षित ढंग से जिला मुख्यालय के ट्रेजरी में रखे जाने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आपत्ति जाहिर की। भाजपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पूरे छत्तीसगढ़ से इस तरह की शिकायतें मिल रही है ट्रेजरी जहां मतपत्रों को रखा गया है वहां अनाधिकृत व्यक्तियों की आवा जाहि अत्यधिक हैं। इसके कारण मतपत्रों में हेराफेरी की आशंका उत्पन्न हो रही है। चुनाव कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सत्तापक्ष के प्रति संलिप्तता की शिकायतें मिली है। अतः इस आशय से इनकार नहीं किया जा सकता कि राज्य सरकार के इशारों में नतीजों को प्रभावित करने के ध्येय से मतपत्रों से छेड़ छाड़ किया जा सकता है। ज्ञापन देने आए पदाधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी से अपनी बात रखते हुए कहा कि इन मतपेटियों को बकायदा पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ सी सी टी वी कैमरा की निगरानी में स्ट्रॉग रूम में संधारित किया जावे। ज्ञापन सौंपने आए भाजपा नेताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी पर 80 वर्ष से अधिक एवम दिव्यांग मतदाताओं तथा चुनाव ड्यूटी में कार्यरत नगर सेना व कोटवारों को डाक मतपत्र उपलब्ध नहीं कराने का भी आरोप लगाया।
जिला भाजपा नेताओं ने निर्वाचन आयोग को शिकायत की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर लोरमी से भाजपा प्रत्याशी धरम जीत सिंह, मस्तूरी विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला, जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा समदरिया, रमेश लालवानी, तिलक साहू, यादुराम साहू, प्रदीप कौशिक, रामू साहू, नरेंद्र शर्मा, बी पी सिंह, दीपक सिंह, अनिल झा, नरेंद्र गोस्वामी, राजेंद्र अग्रहरि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
