बिलासपुर। शहर में चल रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ आज एक बार फिर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाट में बनाए गए सड़क और नाली को हटाया और निर्माण सामग्री को जब्त किया है। निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत निर्देश पर मोपका क्षेत्र में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पास खसरा नंबर 27/4 और खसरा नंबर 31 में कार्रवाई की गई।
नगर पालिक निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत द्वारा अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। जिसके तहत निगम के भवन शाखा, राजस्व विभाग, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और जोन क्रमांक 7 द्वारा आज मोपका के ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पास दो स्थानों पर कार्रवाई की है। खसरा नंबर 27/4 में पुन्नुलाल सूर्यवंशी द्वारा और खसरा नंबर 31 में अन्य व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत रूप से जमीन को टूकड़ों में काटकर बेचा जा रहा था। ज्ञात है की शहर में हो रहे अवैध प्लाटिंग से शहर की सूरत बिगड़ रही है। बिना किसी योजना और नियम के तैयार ये अवैध प्लाट भविष्य में परेशानी पैदा करते है। यहां के रहवासियों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलती। कमिश्नर कुणाल दुदावत ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ़ लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए है, निगम द्वारा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। निगम के अधिकारियों ने मौके से बोल्डर और मुरूम भी जब्त किया गया जिसे मुक्तिधाम के गड्ढे को फिलिंग किया गया। आज की कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी सुरेश शर्मा अतिक्रमण प्रभारी प्रमिल शर्मा,जोन 7 के ईई संदीप श्रीवास्तव, शिवबहादुर जायसवाल समेत टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, राजस्व विभाग और पुलिस बल के जवान उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी से 412 भरा हुआ सिलेंडर गायब, घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को उद्योग में खपाए जाने की संभावना
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
