बिलासपुर। केंदा सहकारी समिति में तीन किसानों की पर्ची पर कोचिया धान खपाते हुए पकड़ा गया है। कोचिया 225 कट्टी धान खपाने की तैयारी में था। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने धान को जब्त कर लिया है।
कलेक्टर अवनीश शरण ने धान खरीदी व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश खाद्य विभाग को दिए है। निर्देशों का पालन करते हुए खाद्य विभाग द्वारा इस पर पैनी निगाह रखी जा रही है। इसी कड़ी में केंदा सेवा सहकारी समिति में 3 किसानों की पर्ची पर धान बेचने का प्रयासर करते हुए एक व्यापारी से 225 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया है। सिलपहरी के किसान कृपाल सिंह एवं विजय कुमार, इसी प्रकार बरपाली के किसान रामसिंह का धान बेचने 1 दिसम्बर को केंदा समिति से पर्ची काटी गई थी। टोकन के आधार पर तीन किसान से 225 कट्टा धान ड्राईवर पारस जैन, हरिश्चंद्र, सोमदेव प्रजापति एवं अनिल पटेल द्वारा लाया गया था। इस दौरान जांच अधिकारी खाद्य निरीक्षक अब्दुल कादिर ने मौके पर पहंुचकर पूछताछ की तो चारों ड्राईवरों से इस धान को व्यापारी से लाना स्वीकार किया गया। इन सभी से 225 कट्टा धान जब्त की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी से 412 भरा हुआ सिलेंडर गायब, घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को उद्योग में खपाए जाने की संभावना
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
