बिलासपुर। सतनामी समाज की बैठक में मुंगेली जिले के विधायक पुन्नू लाल मोहले को छत्तीसगढ़ में उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी है। समाज ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास करके भाजपा के बड़े नेताओं के सामने मांग रखने की बात हुई है। आपको बता दे भाजपा के वरिष्ठ नेता पुन्नू लाल को भाजपा ने जब भी जिस पद के लिए टिकट दिया चुनाव जीतकर आए। कभी कोई चुनाव नही हारे।
आज दिनांक 5/12/2023 दिन मंगलवार को स्थानीय सतनाम भवन नया बसस्टैंड तखतपुर में सतनामी समाज के द्वारा गुरु घासीदास बाबाजी की जयंती मनाने की तैयारी के लिए बैठक रखा गया। बैठक में सतनामी समाज के समाज प्रमुखों एवं समाज के लोगों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारती जनता पार्टी के सबसे अनुभवी, सबसे सीनियर और लगभग 45 वर्षों से अनवरत पार्टी में रहकर लगातार विजय हासिल करने वाले बीजेपी के कद्दावर नेता पुन्नू लाल मोहले को छत्तीसगढ़ राज्य का उपमुख्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाये जाने का मांग किया जाता है। इस बैठक में प्रमुख रूप से चोवा दास खांडेकर पूर्व विधायक, बी.सी.कुर्रे अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी संघ, पी.आर. बंजारे जिला महंत, साधेलाल भारद्वाज, प्रदीप लहरे, सुनील जांगड़े, ऋषि चतुर्वेदी, शैलेन्द्र आहूजा, अखिलेश कोशले, उमेश बर्मन, संतोष बंजारे, आदर्श बंजारे, सुखदेव कुर्रे, संजीव बघेल, सिद्धांत आहूजा, संजीव सोनवानी, समाजिक सगठन प्रमुख एवं सतनामी समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। आपको बता दे पुन्नू लाल मोहले भाजपा के वरिष्ठ नेता है। वे कई बार विधायक और सांसद का चुनाव जीत चुके है। कभी चुनाव नहीं हारे लेकिन पार्टी ने उन्हें कभी उतना महत्व नहीं दिया जिसके वे हकदार है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी से 412 भरा हुआ सिलेंडर गायब, घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को उद्योग में खपाए जाने की संभावना
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
