बिलासपुर। संकल्प पत्र के अनुरूप काम करने की तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला अधिकारियों की बैठक लेकर घोषणा पत्र के प्रमुख बिन्दुओं की उन्हें जानकारी दी। उन्होंने संबंधित अफसरों से संकल्प पत्र का अवलोकन कर इसके पालन के लिए जिला स्तरीय कार्य-योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल सहित प्रमुख योजनाओं से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री शरण ने कहा कि राज्य में नई सरकार जल्द गठित होने वाली है। जिला प्रशासन ने घोषणा के अनुरूप काम करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत प्रारंभिक जानकारी एवं आंकड़ों का संकलन अभी से कर लें। योजनाओं का पालन करने के लिए जरूरी बजट का प्रारंभिक आकलन भी कर लिया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि संकल्प पत्र का अच्छी तरह से अवलोकन कर लें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इसकी जानकारी दें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी से 412 भरा हुआ सिलेंडर गायब, घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को उद्योग में खपाए जाने की संभावना
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
