बिलासपुर। अवैध संबंध के कारण सकरी में हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी और मृतक रिश्ते में साढू बताए जा रहे है। पुलिस ने आरोपी को घटना की सूचना मिलते ही गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार चंदा डोंम पति कुंदन डोम उम्र 23 साल निवासी शांति नगर सकरी ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की 8.12. 23 के रात्रि 11.00 बजे राजा डोम ने उसके पति कुंदन डोम की हत्या कर दी है। उसने पुलिस को बताया कि पारिवारिक बात को लेकर पहले दोनो के बीच झगड़ा हुआ। लड़ाई झगड़ा को देखकर उसने चांदनी के साथ मिलकर बीच बचाव की फिर भी राजा डोम नहीं माना और इसके पति कुंदन डोम को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। तत्काल घटना स्थल पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी राजा डोम से पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। बताया जा रहा है मृतक कुंदन डोम का राजा डोम की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इसको लेकर दोनो के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। शुक्रवार को भी आरोपी ने मृतक को अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया। इसके बाद गुस्से से आग बबूला राजा डोम ने कुंदन डोम की हत्या कर दी। बताया जा रहा है चंदा डोम और चांदनी डोम बहन है। इस लिहाज से मृतक और आरोपी आपस में साढू भाई थे।
नाम आरोपी- राजा कुमार डोम पिता बैजनाथ डोम उम्र 24 साल निवासी ग्राम जपला थाना जपला जिला पलामु झारखंड हाल मुकाम शांति नगर दयाराम सतनामी के किराए के मकान थाना सकरी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
