बिलासपुर। रविवार को शासकीय स्नतकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय से सन् 1977 में बी.एस.सी. बायोलॉजी उत्तीर्ण करने वाले भूतपूर्व छात्रों के द्वारा, होटल शिवा इंटरनेशनल सी.एम.डी. चौक के पास दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 1 बजे से 03.00 बजे तक दीवाली मिलन का कार्यकम हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। जिसमें उपस्थित सभी साथियों ने बढ़-चढ़कर अपना अनुभव साझा किया। अशोक दुबे ने सभी सदस्यों को कविता पाठ कर दीपावली की बधाई दी। पूरे कार्यकम में चुटकुले हास्य, निरंतर चलता रहा। जिसका सभी सदस्यों ने लुत्फ उठाया एवं इस प्रकार का कार्यक्रम निरंतर पुनः चलते रहने हेतु सभी सहमत थे। हम सब हसें, सब खुश रहें, अपने पवित्र उद्देश्य में यह कार्यकम आपके सहयोग से शत-प्रतिशत सफल रहा।
इस अवसर पर सर्व अशोक दुबे, वेद प्रकाश कौशिक, राजीव बाटवे, डा. राजकुमार खेत्रपाल, रमेश कुमार शर्मा, बैजनाथ साहू, गुलाबचंद्र कौशिक, विद्यानंद अग्रवाल, विजय कुमार वर्मा, गिरीश कुमार श्रीवास्तव, आनंदवधान त्रिपाठी एवं वाई.डी. दीवान आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। श्री राकेश कुमार गुप्ता से विडियो कांन्फ्रेसिंग द्वारा दिल्ली बात किये अंत में स्वरूचि भोजन आयोजित था। समस्त कार्यक्रम में श्री आनंदवर्धन त्रिपाठी, वेदप्रकाश कौशिक एवं विद्यानंद अग्रवाल सकिय रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
