सीपत। नयनतारा शर्मा कालेज पंधी एवं गोविन्द इंस्टिट्यूट लाईफ केयर हास्पिटल तोरवा बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में कालेज परिसर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर आरके कश्यप द्वारा भारत माता व सरस्वती माता के छाया चित्र का पुजन कर, दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। अतिथियों का स्वागत कालेज शिक्षा समिति के अध्यक्ष चन्द्रहाश धर दीवान, डायरेक्टर प्रांजल धर दीवान व डिप्टी डायरेक्टर डाक्टर नमिता द्विवेदी द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर में पंधी, देवरी, लगरा, मटियारी, सेलर, मोहरा, उर्तुम, जांजी, सीपत के 350 मरीज का परीक्षण लाईफ केयर हास्पिटल के डायरेक्टर डाक्टर आरके कश्यप छाती रोग विशेषज्ञ, डाक्टर नरेश देवांगन न्युरो सर्जन, डाक्टर स्मिता कश्यप ने किया। इसमें पुराने गंभीर बिमारी वाले ग्रामीण बुजुर्ग मरीजों की संख्या बहुतायत में थी। आवश्यक जांच शुगर, ब्लडप्रेशर, इसीजी किया गया व नि: शुल्क दवाईयां दी गयी। निर्धारित समय के बाद भी मरीजों का आना अनावरत बना रहा, मरीजों ने उच्चकोटि का इलाज मुफ्त में व अपने घर गाँव में पाने से बडे प्रसन्नचित्त थे व ऐसे और आयोजन निरंतर कराने के लिए नयनतारा शर्मा कालेज के डायरेक्टर से मनुहार किए।
नयनतारा शर्मा कालेज पंधी पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों पर विशेष ध्यान देती है इसके तहत आज विज्ञान माडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के स्कूल के विद्यार्थी अपने माडल का प्रदर्शन कर अपनी विज्ञान की रुचि का रोचक प्रदर्शन किए, निर्णायक डाक्टर सुरभि दुबे व्याख्याता गतौरा व प्रिति मिश्रा व्याख्याता रांक के दिए निर्णय के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम मोईन खान, द्वितीय हेमा रही।
आनंददायक आनंद मेला का मनोरंजक आयोजन भी किया गया, जिसमें कालेज की छात्र छात्राओं द्वारा स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर स्टाल लगाया गया था, जिसका आनंद सभी आगंतुकों ने उठाया, आनंद मेला की प्रतियोगिता में प्रथम अरसा का स्टाल रहा जिसे रागिनी व सुभाष यादव ने लगाया था, द्वितीय कुमारी बिसमिल्लाहा का स्टाल था जिसने खजुर के व्यंजन बनाए, तृतीय स्थान निखिल श्रीवास व निलेश यादव के स्टाल को मिला जो ममोस बनाए थे। विजयी प्रतियोगी को डाक्टर आर के कश्यप, श्रीमती डाक्टर स्मिता कश्यप, नरोत्तम तिवारी ने पुरस्कार दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर के सुप्रसिध्द डाक्टर आर के कश्यप ने कहा कि नयनतारा शर्मा कालेज अच्छी पढ़ाई के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कुशलता से कर रही है जिसके तहत आज कालेज परिसर में क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ, विशाल व व्यवस्थित स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया है, महिला शिक्षा पर जोर दे रही है, ग्रामीण प्रतिभा को तराश रही है, इनके अच्छे सोच की प्रशंसा करता हूँ व कालेज की सफलता की कामना करता हूँ, नयनतारा शर्मा कालेज के कोफाउन्डर अविनाश धर दीवान ने आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का रोचक संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी सहायक प्राध्यापक बलराम जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में, कालेज के प्रोफेसर डाक्टर भारती तिवारी, अश्वनी सोनी, रवि जायसवाल, रूपाली मिश्रा, किरण तिवारी, वैभवी गंधर्व सहित कालेज के छात्र निखिल श्रीवास, नितेश श्रीवास, हर्षवर्धन, अमन राठौर, सुप्रिया वस्त्रकार, बिस्मिल्ला, ज्योति, नितेश यादव, श्वेता, रजनी, मीना, मनीष, दीपक, करण, पवन, राजा, किशन, फ़िजा, माधुरी महार का सराहनीय एवं अनुकरणीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
