बिलासपुर। जूना बिलासपुर में अवैध रूप से भवन निर्माण कराने का मामला सामने आया है। मोहल्ले वालों ने इसकी शिकायत निगम आयुक्त से की है तत्काल निर्माण हटाने की मांग की गई है।
मोहल्ले के लोगों जो शिकायत की है उसके अनुसार रमाकांत साव बिना नगर निगम से अनुमति लिए भवन निर्माण कर रहा है। बीच सड़क तक भवन निर्माण कराए जाने से लोगों को आने जाने परेशानी हो रही है। भवन निर्माण के दौरान सामने जो सोढ़ी निकली गई है वह बीच सड़क तक आ गई है। मोहल्लेवासियों का कहना है की रमाकांत साव के द्वारा जो मकान बनाया जा रहा है वह पूर्ण रूप से अवैध है, और बिना किसी विभाग से अनुमति लिए बनाया जा रहा है। निगम आयुक्त से निवेदन किया गया है की उक्त भूमि की तत्काल जांच की जाए तथा इसकी रमाकांत साव के ऊपर उचित कार्रवाई करते हुए उस अवैध मकान या भवन को तोड़ा जाये। बताया जा रहा है की नगर निगम का कर्मचारी निर्माणकर्ता को नोटिस देने भी आया था लेकिन उसने नोटिस लेने से साफ इंकार कर दिया है। लिहाजा निगम कर्मचारी उल्टे पांव लौट गया। शिकायत करने वालों में मुख्य रूप से एम जी गुप्ता, बसंत देवांगन, वैभव सिंह, राम सेवक, ए गुप्ता समेत मोहल्लेवासी शामिल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी से 412 भरा हुआ सिलेंडर गायब, घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को उद्योग में खपाए जाने की संभावना
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
