बिलासपुर। सहयोग फाउंडेशन की ओर आदिवासी क्षेत्र के शिवतराय गांव स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण किया गया। फाउंडेशन के इस प्रयास से डेढ़ सौ बच्चे लाभान्वित हुए।
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला शिवतराई में “सहयोग फाउंडेशन” द्वारा स्वेटर (गर्म कपड़ों) का वितरण शाला परिसर में किया गया।
सहयोग फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती किरण सिंह एवं उपाध्यक्ष चंचल सलूजा द्वारा 150 बालक बालिकाओं को स्वेटर प्रदान किया गया। गर्म कपड़े पाकर स्कूली बच्चों के चेहरे पर खुशी से चहक उठे। कार्यक्रम मे प्राचार्य कुंज राम ध्रुव एवं प्रधान पाठिका श्रीमती अंजना चाकी के साथ शिक्षक हरेंद्र सिंह, तुलसी टोडर, शिवरतन सिंह करसायल, विक्रम धर दीवान शामिल रहे। सहयोग संस्था के महती सहयोग हेतु आभार प्रदर्शन अंजना चाकी द्बारा किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी से 412 भरा हुआ सिलेंडर गायब, घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को उद्योग में खपाए जाने की संभावना
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
