बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में बैंकों के कमजोर प्रदर्शन पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। बैंक प्रबंधकों को अपने कार्य में सुधार और प्रगति लाने की सख्त हिदायत दी है। श्री शरण आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल बैठक में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मिल रहे आवेदनों एवं इनके निराकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने दो टूक कहा है कि केवल आवेदन संकलन के लिए ये शिविर नहीं लगाये जा रहे हैं। वास्तवविक रूप से पात्र हितग्राहियों को केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रत्यक्ष रूप से लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने स्कूल स्टॉफ के आपसी झगड़ों की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की शिकायतों पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ऐसे कलहप्रिय शिक्षकों एवं स्टॉफ के अन्यत्र हटाए जाने को लेकर डीईओ से प्रस्ताव भी मंगाए हैं।
कलेक्टर श्री शरण ने बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में मानसिक रोगियों का सर्वेक्षण शुरू करने को कहा है। ताकि उनका समुचित इलाज एवं व्यवस्थान किया जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में आमतौर पर मानसिक रोगियों के मिलने की ज्यादा संभावना होती है। श्री शरण ने एनजीओ सहयोग लेकर इनका सर्वेक्षण कार्य को पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने सेन्दरी स्थित मानसिक चिकित्सालय की क्षमता एवं गतिविधियों की भी जानकारी ली। कोनी में निमार्णाधीन सिम्स सुपर स्पेशियालिटी अस्पताल के जल्दी निर्माण को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के बच्चों को भी चिरायु योजना के तहत स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। इसकी तैयारी अभी से कर लिया जाये। कलेक्टर ने एयरपोर्ट में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि बंद चखना सेन्टर फिर से खुलने नहीं चाहिए। अधिकारी गण एवं पुलिस लगातार इन पर निगाह बनाये रखें। उन्होंने धान बेचने के लिए पंजीकृत किसानों का त्रुटिवश शून्य रकबा अथवा रकबा संशोधन के काम बचे हैं तो इसे शीघ्र निपटाएं। उन्होंने राजस्व विवाद मुक्त एवं कुपोषण मुक्त गांव बनाने के लिए कार्य-योजना बनाकर काम करने को कहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में निगम आयुक्त कुणाल दुदावत एवं जिला पंचायत सीईओ अजय अगव्राल ने दिशा-निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी से 412 भरा हुआ सिलेंडर गायब, घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को उद्योग में खपाए जाने की संभावना
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
