बिलासपुर। खनिज विभाग ने रेत, गिट्टी, मुरूम और कोयले का अवैध परिवहन करते हुए 11 वाहनों को जब्त किया है। दोमुहनी में अवैध रूप से मिट्टी खुदाई करते हुए एकरण बनाया है। इसी तरह दो गिट्टी खदानों के खिलाफ नियम और शर्तों का उलंघन पर कार्रवाई की गई है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने पिछले 05 दिन के अंदर खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोनी, रतनपुर, मस्तुरी, सिरगिट्टी एवं बिलासपुर के आसपास सतत निरीक्षण कर अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 11 वाहनों को जप्त कर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जप्त वाहनों में 04 वाहनों में रेत, 03 वाहनों में चूनापत्थर (गिट्टी), 02 वाहनों में कोयला, 01 वाहन में मुरूम, 01 वाहन में मिट्टी (ईट) का अवैध परिवहन किया जा रहा था। सभी वाहनों को थाना कोनी, थाना रतनपुर, थाना हिरी, थाना सिरगिट्टी एवं खनिज जांच नाका लावर (मस्तूरी) में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्त खनिजमय वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग के अधिकारी रेत उत्खनन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। ऐसे क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।
दोमुहानी (बिलासपुर) क्षेत्र में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध मिट्टी उत्खनन के 01 प्रकरण दर्ज कर अर्थदण्ड/समझौता राशि रु. 80,200/- जमा कराया गया है। इस कार्यवाही के अतिरिक्त शिकायत के आधार पर ग्राम मनपहरी एवं तेन्दुवा में स्वीकृत चूनापत्थर खदानों की जांच की गई। जांच में 02 पट्टेधारियों द्वारा खदान क्षेत्र में पट्टा अनुबंध की शर्तों एवं नियमों का उल्लंघन करना पाया गया है। नियमों एवं शर्तों का उल्लंघन किये जाने से संबंधित पट्टेदारों पर कार्यवाही प्रकियाधीन है।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
