बिलासपुर। टेस्टिंग के दौरान अमृत मिशन योजना का पाइप फट गया है। पाइप फटने से हजारों गैलन पानी अरपा में बह गया। पानी का बहाव इतना तेज था की पुराना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पानी की सप्लाई बंद कर दिया गया है और पाइप की मरम्मत की जा रही है।
घटिया पाइप की सप्लाई और लापरवाही पूर्वक निर्माण के कारण अमृत मिशन योजना भी सिवरेज की तरह फेल होता दिख रहा है। मंगलवार को टेस्टिंग के दौरान अरपा के पुराने पुल में अमृत मिशन की पाइप फट गई। बताया जा रहा है पाइप पानी का प्रेसर बर्दास्त नहीं कर पाई और फट गई है। हालांकि पाइप फटा है की दो पाइप के बीच ज्वाइंट कमजोर रही ये बाद में पता चलेगा। फिलहाल पाइप फटते ही पानी की तेज बौछार होने लगी। कुछ देर के लिए तो लोगों को समझ नही आ रहा था लिहाजा लोग वहां भागने लगे। जिस तेजी के साथ पानी का फोर्स था उससे प्रत्यक्षदर्शियों को लग रहा था की पुल धसक जाएगा। जब पानी का दबाव कुछ काम हुआ तो लोग नजदीक जाकर देखने लगे और भीड़ लग गई। तब तक हजारों गैलन पानी बह गया था और पुराने पुल का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मरम्मत करने के लिए पहुंची हाइवा भी धंस गई है। मौके पर निगम का अमला पहुंच गया है। पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है।
बिलासपुर में अमृत मिशन योजना सन 2017 में शुरू हुई थी। इस योजना को दो साल में पूरा होना था। जब योजना शुरू हुई थी तो इसकी लागत 301 करोड़ थी। शुरुआत में अशोक नगर (बिरकोना) में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया और खूंटाघाट बांध से ट्रीटमेंट प्लांट तक 27 किमी पाइपलाइन बिछाने का काम किया गया। शहर के 37 हजार घरों तक पानी सप्लाई के लिए शहर के अंदर भी पाइपलाइन और कनेक्शन देने का काम भी पूरा किया गया। अशोक नगर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में 2,090 केएल और 4,680 केएल क्षमता की दो पानी टंकी (एमबीआर) बनाई गई हैं, जहां सबसे पहले पानी पहुंचता है। उसके बाद बांध से आए पानी का ट्रीटमेंट कर शहर के टंकियों के माध्यम से घरों तक पहुंचाया जाएगा। अमृत मिशन योजना के तहत शहर के 37 हजार घरों में खूंटाघाट बांध का पानी पहुंचेगा। इसके लिए शहर को 31 एमसीएम पानी की जरूरत है जिसकी आपूर्ति खूंटाघाट बांध से की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी से 412 भरा हुआ सिलेंडर गायब, घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को उद्योग में खपाए जाने की संभावना
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
