रायपुर। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की रसोई छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल से महकेगी। शनिवार को रायपुर के राम मंदिर से 3 सौ मिट्रिक टन चावल अयोध्या के लिए रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर पहुँचे। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ भगवान श्री राम, माता जानकी और भगवान लक्ष्मण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद यहां छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय को लड्डूओं से तौल कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री राम मंदिर परिसर से 300 मीट्रिक टन चावल से भरे 11 ट्रकों को झंडी दिखाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना किया। 11 ट्रको में 300 मीट्रिक टन चावल अयोध्या के लिए रवाना। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री दयाल दास बघेल भी उपस्थित हैं।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
