बिलासपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने आज अपने सरकारी आवास नेहरू चौक में जनता की समस्या को सुनने के लिए जनदर्शन का आयोजन किया। जिसमे जिले और संसदीय क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। इस अवसर पर डिप्टी सीएम श्री साव ने मिडिया से बात करतें हुए कहा की प्रदेश की जनता ने हम पर भरोसा जताया है। जनता विधानसभा के चुनाव में अपना अपार समर्थन दे कर भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपी है। हमारा सतत प्रयास रहेगा की हम जनता की कसौटी में खरा उतर सके। सरकार बनते ही पहली केबिनेट में 18 लाख आवास को स्वीकृति दी गई। श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर किसानों को दो वर्ष का बोनस दिया गया और 21 क्विंटल की दर से धान की खरीदी जा रही है धान की कीमत किसानों को 3100 रुपए की दर से देने का प्रावधान कर लिया गया है सरकार मोदी जी की गारंटी को पूरा करने को लेकर प्रतिबद्ध है। छत्तीसगढ़ में पुनः सुशासन की स्थापना हमारा लक्ष्य है। इस बीच उपमुख्यमंत्री को जिला सहित प्रदेश भर से बधाई देने वालों जमावड़ा लगा रहा।
श्री साव ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बिलासपुर द्वारा प्रकाशित नए साल 2024 के कैलेंडर व डायरी का विमोचन भी किया। नए साल की खुशी में श्री साव ने रंगीन गुब्बारे भी आसमान में छोड़े। उप मुख्यमंत्री ने सबका मुंह मीठा भी कराया। जनदर्शन में पहुंचे कई लोग उप मुख्यमंत्री को अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी सौंपे। उन्होंने इनके निराकरण का भरोसा दिलाया। समाज के सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में इस अवसर पर मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
