बिलासपुर- नियम के विरूद्ध निर्माण और बिना पार्किंग के मुख्य मार्ग में संचालित ओम नर्सिंग होम को आज नगर पालिक निगम ने सील कर दिया है। नर्सिंग होम में शासन के नर्सिंग एक्ट का भी पालन नहीं किया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा भी निरीक्षण किया गया था। ओम नर्सिंग होम के खिलाफ नियम विरुद्ध संचालन और अनियमित निर्माण की शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर नर्सिंग होम के संचालक को नोटिस जारी किया गया था।
सरकंडा के अशोक नगर चौक स्थित ओम नर्सिंग होम को आज नगर निगम द्वारा सील करने की कोशिश कार्रवाई की गई। ओम नर्सिंग होम का नक्शा आवासीय है जबकि उपयोग व्यावसायिक किया जा रहा है इसके अलावा बिना अनुमति के अतिरिक्त निर्माण भी किया गया है। नर्सिंग होम में पार्किंग अत्यंत आवश्यक है इसके बावजूद पार्किंग की भी कोई व्यवस्था नहीं है। फूटपाथ पर अतिक्रमण करते हुए स्थायी रूप से जनरेटर रखा गया था। प्राप्त शिकायत के आधार पर नोटिस जारी कर दस्तावेज की मांग की गई थी। दस्तावेज के जांच उपरांत अनियमित निर्माण पाया गया,जिसके बाद कार्रवाई की गई।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
