बिलासपुर। प्रदेश के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का आरोप है कि पुरानी सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया, लेकिन हमारी सरकार प्रदेश से पूरी तरह से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए संकल्पित है। हम ऐसी उद्योग नीति बनाएंगे जिसमें स्थानीय लोगों को नौकरी में प्राथमिकता मिले। एक सवाल के जवाब में देवांगन ने कहा की एनटीपीसी में भू विस्थापितों को फिलहाल नौकरी दिलाना मुश्किल है। मै भी NTPC का भू विस्थापित हूं, पिछले 40 साल से संघर्ष कर रहा हूं।
क्या श्रम विभाग में भ्रष्टाचार है ? इस पर पर श्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान सभी विभागों में भ्रष्टाचार हुआ है। चाहे रेत हो, कोयला हो, शराब हो, गौठान हो या फिर जमीन का मामला हो। कोई भी विभाग कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार से अछूता नहीं रहा है। लेकिन अब भाजपा की सरकार बन गयी है। छत्तीसगढ़ से भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। जब उनको बताया गया की अधिकारियों में खुशी है कि उनके विभाग का मंत्री सीधे साधे हैं ? इस पर लखनलाल देवांगन ने कहा की अधिकारी मुगालते में ना रहें, क्योंकि मैं मेयर रहकर काम किया हूं, कोरबा में सब जानते है कि मैं कैसा हूं, विभाग मैं ही चलाउंगा। औद्योगिक क्षेत्रों में जमीन की बंदरवांट के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हम पता लगाएंगे कि जमीन जिस उद्देश्य दिया गया है, क्या वो परपज पूरा हुआ है ? जमीन का इस समय क्या उपयोग हो रहा है पता लगाएंगे। नियम विरूद्ध लगाए गए उद्योग या स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया पाए जाने पर समझौते को निरस्त भी कर देंगे।
एनटीपीसी विस्थापित 293 लोग आज भी नौकरी के लिए परेशान हैं। बैठक होती है त्रिपक्षीय वार्ता होती है लेकिन परिणाम सामने नहीं आता है, किसी को नौकरी नहीं मिलती है ? तब देवांगन ने कहा कि मैं भी NTPC का भूविस्थापित हूं। लेकिन यह भी सच है कि मामला चालिस साल पुराना हो चुका है। फिलहाल विस्थापितों को नौकरी दिलाना मुश्किल है। हां हम इतना प्रयास जरूर करेंगे कि अब जो भी उद्योग स्थापित हो उसमें ज्यादा से ज्यादा स्थानीय और प्रदेश के लोगों को नौकरी मिले।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी से 412 भरा हुआ सिलेंडर गायब, घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों को उद्योग में खपाए जाने की संभावना
बिलासपुरAugust 24, 2026अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा तोरवा छठ घाट, मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु
रायपुरAugust 23, 2026कृषि विवि का पेपर लीककांड : यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार, 12 – 12 हजार रुपए में बेचा पेपर, एंडोस्कोपी कैमरे से किया था स्कैन
