न्यू ईयर मनाने किया चोरी, जश्न की खुमारी उतरते ही पहुंचा जेल, मकान मालिक भी गया था पार्टी उड़ाने

बिलासपुर। घर में ताला लगाकर न्यू इयर की पार्टी उड़ाने गए प्रार्थी के घर में सूनेपन का फायदा उठाते हुए दो युवकों ने घर में हाथ साफ कर दिया। आरोपी भी चोरी की घटना को न्यू इयर का जश्न मनाने के लिए ही किया था। लेकिन जश्न की खुमारी उतरते ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए और सलाखों के पीछे पहुंच गए। पुलिस ने चोरी गये सोने के लॉकेट, चांदी का पायल और अन्य घरेलू सामान सहित करीबन 100000 रु की समाग्री जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 01.01.2024 को प्रार्थी कृष्णा यादव पिता दिलीप यादव उम्र 22 साल साकिन अशोक नगर अटल आवास लाल बिल्डिंग ने थाना सरकंडा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 31.12.2023 को दोपहर करीबन 12/00 बजे वह अपने परिवार के साथ नया साल मनाने के लिये अपने ससुराल पामगढ़ गया हुआ था। दूसरे दिन 01.01.2024 को उसकी बहन रजनी यादव ने सुबह करीबन 07/00 बजे फोन करके बताया की उसके घर में चोरी हो गई है। सूचना पाकर आकर देखने पर अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे दो जोडी चांदी का पायल, दस फर वाला सोने की माला, 13 जोड़ी चांदी की बिछिया, एक चादी का चाबी छल्ला व नगदी रकम 14000 रु. आलमारी में नहीं था। इसके अलावा किचन में रखा बजाज कंपनी का इंडक्शन, बजाज कंपनी का कपडा प्रेस ब्लू बॉक्स व एक इयर फोन को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नये वर्ष में सूने मकान में चोरी की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी जेपी गुत्ता तात्काल टीम गठित कर चोरी के मामले में पतासाजी हेतु लगाया गया। टीम द्वारा लगातार पतासाजी कर मुखबिर के सूचना पर अशोक नगर मुरूम खदान से आरोपी विजय राजपूत उर्फ विजय को अशोक नगर मुरूम खदान लाल बिल्डिंग मकान से पकड़ कर पूछताछ की तो नये साल मे पार्टी मनाने के लिये अपने नाबालिक दोस्त के साथ चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिनसे चोरी की गई मशरूका सोने का एक नग मनचली लॉकेट, चादी का बिछिया 13 जोडी, चांदी का चाबी छल्ला 01 नग , चादी का गोटा पायल, एक नग बजाज कंपनी का इंडक्शन, एक नग काला रंग का छोटा ब्लूटूथ घटना में प्रयुक्त एक लोहे का राड कुल कीमती लगभग एक लाख रुपए को जप्त किया गया तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
00 पकड़े गए आरोपी
01. विजय राजपूत उर्फ विजयम् पिता स्व. शिव
कुमार राजपूत उम्र 22 साल साकिन अशोक
नगर मुरूम खदान थाना सरकंडा जिला
बिलासपुर छ.ग.
02 एक विधि से संघर्षरत बालक

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *