बिलासपुर। खनिज विभाग ने जिले के अलग अलग क्षेत्रों से रेत और मुरूम चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। बुधवार को विभाग ने मुरूम के अवैध उत्खनन के मामले में 2 जेसीबी और 1 हाइवा जब्त किया है जबकि एक रेत के अविध परिवहन के मामले में एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।
खनिज विभाग के अधिकारी खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 3 जनवरी को अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। लारीपारा, मुरू क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध उत्खनन कर रहे 3 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। ग्राम लारीपारा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के 1 प्रकरण दर्ज कर 1 ट्रैक्टर तथा मुरू क्षेत्र में अवैध मिट्टी मुरूम उत्खनन के 02 प्रकरण दर्ज कर 02 जेसीबी, 01 हाईवा जप्त कर कुल 04 वाहनों को थाना चकरभाटा और हिर्री थाने मे रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम चोरभट्टी क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मुरूम परिवहन के 01 प्रकरण दर्ज कर 01 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना सकरी में सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्त खनिजमय कुल 05 वाहनों पर खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि रेत एवं मुरूम उत्खनन/परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा। इसके पहले भी विभाग ने आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेक्टर रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा था। खनिज विभाग ने इन सभी पर हजारों रुपए का जुर्माना ठोंक दिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
