खनिज विभाग ने रेत, गिट्टी, मुरूम और कोयले के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण के 505 प्रकरण बनाए, 1 करोड़ 21 लाख रुपए से अधिक का वसूला जुर्माना

बिलासपुर। खनिज विभाग के अधिकारियों ने रेत, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी और कोयला के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार कार्यवाही कर रहा है। खनिज विभाग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल 2023 से दिसम्बर 2023 तक अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण के कुल 505 प्रकरण दर्ज किये गये है। इसमें से अवैध खनिज उत्खनन के 62 प्रकरणों का निराकरण कर अर्थदण्ड के रूप में 22 लाख 52 हजार रुपए और अवैध भण्डारण के 03 प्रकरणों का निराकरण कर अर्थदण्ड राशि रूपये 6 लाख 38 हजार रुपए वसूले है। अवैध परिवहन के 440 प्रकरणों का निराकरण कर अर्थदण्ड राशि रूपये 92 लाख 86 हजार की वसूली की गई है। इस प्रकार कुल 505 प्रकरण दर्ज कर 121 लाख 77 हजार की वसूली की गई है। रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण के 370 प्रकरण दर्ज किए गये है जिस पर अर्थदण्ड की राशि रूपये 57 लाख 96 हजार की वसूली कही गई है।
इसके अतिरिक्त खनिज अवैध उत्खनन एवं परिवहन के 25 मामले सक्षम न्यायालय में विचाराधीन है जिस पर आदेशानुसार कार्यवाही होनी शेष है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में रेत उत्खनन पर 06 मामलों में एफआईआर भी दर्ज कराया गया था। खनिज अमला द्वारा रेत उत्खनन हेतु प्रतिबंधित क्षेत्रों का भी सतत निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र से यदि अवैध रेत उत्खनन / परिवहन के मामले दर्ज होने पर पुनः एफआईआर अथवा पुनरावृत्ति के मामले में न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया जावेगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *